रत्ती बैडमिंटन टूर्नामेंट 7 अक्टूबर से
भास्करन्यूज| जालंधर
रायजादाहंसराज स्टेडियम में सात से बारह अक्टूबर के बीच उस्ताद चमनलाल रत्ती मेमोरियल स्टेट लेवल प्राइज मनी बैडमिंटन टूर्नामेंट होगा। इसके लिए एंट्री की अंतिम तिथि एक अक्टूबर शाम सात बजे तक है। रत्ती बैडमिंटन एकेडमी की प्रेसिडेंट के सपना शर्मा ने बताया कि इसमें ब्वायज एंड गर्ल्स के इवेंट होने के साथ ही साथ मेंस और वुमन के इवेंट होते हैं।
टूर्नामेंट में भाग लेने के लिए सिंगल के लिए 300 रुपए और डबल के लिए 600 रुपए एंट्री फीस रखी गई है। खिलाड़ी रायजादा हंसराज स्टेडियम में जाकर एंट्री करा सकते हैं। इसके फोन पर भी एंट्री हो सकती है। 9815275065, 9988844725, 9803014545 मोबाइल नंबरों पर संपर्क किया जा सकता है। इसमें पूरे स्टेट के प्लेयर भाग ले सकते हैं।
{ अंडर-10-ब्वायज एंड गर्ल्स (सिंगल एंड डबल्स) { अंडर-13-ब्वायज एंड गर्ल्स (सिंगल एंड डबल्स) { अंडर-15-ब्वायज एंड गर्ल्स (सिंगल एंड डबल्स) { अंडर-17-ब्वायज एंड गर्ल्स (सिंगल एंड डबल्स) { अंडर-19-ब्वायज एंड गर्ल्स (सिंगल एंड डबल्स) { मेंस और वुमन डबल
{ मेंस डबल-35 और मेंस डबल -45
उस्ताद चमनलाल रत्ती के बेटे इंटरनेशनल बैडमिंटन प्लेयर सचिन रत्ती यह टूर्नामेंट बीते दो साल से करवा रहे हैं। उस्ताद चमनलाल रत्ती 1964 से जब से स्टेडियम बना है तब से अंत समय तक इसे संभालते रहे हैं। वह पुराने बैडमिंटन प्लेयर होने के साथ साथ आने वाले खिलाड़ियों को कोचिंग देते थे। आज उनका एक बेटा गगन रत्ती बैडमिंटन एकेडमी चला रहा है। दूसरा सचिन रत्ती रेलवे में जॉब कर रहा है। पिता की याद को जिंदा रखने के लिए यह टूर्नामेंट करवाया जाता है।
पिता की याद में
ये इवेंट होंगे
टूर्नामेंट