- Hindi News
- प्राॅपर्टी टैक्स घटेगा या नहीं, फैसला 23 को
प्राॅपर्टी टैक्स घटेगा या नहीं, फैसला 23 को
23सितंबर को सरकार की कैबिनेट मीटिंग में लोकल बाॅडीज मंत्री अनिल जोशी प्राॅपर्टी टैक्स दरें घटाने का मसला रखेंगे। उससे पहले नगर निगम बकाया प्राॅपर्टी टैक्स की वसूली करने में जुट गया है। घर-घर जाकर टैक्स वसूला जाएगा। तीस सितंबर डैडलाइन है। इमारतें सील होंगी। अढाई लाख में से 93 हजार ने ही टैक्स दिया है। मेयर सुनील ज्योति ने सोमवार को प्राॅपर्टी टैक्स ब्रांच के अफसरों से मीटिंग की। उनसे कहा है कि टैक्स जमा कराने को शहरवासियों को प्रेरित करें। टैक्स कलेक्शन आसान बनाने के आर्डर भी दिए हैं।
डिप्टी सीएम सुखबीर बादल के आदेश के बाद मेयर ने अफसरों से कहा कि सभी जोनल दफ्तरों में टैक्स वसूली वाले काउंटरों पर किसी को कोई परेशानी आए। ऑनलाइन तो लोग टैक्स जमा करा ही सकते हैं, लेकिन मोबाइल टीमें भी टैक्स वसूल करेंगी। याद रहे, पिछले साल प्राॅपर्टी टैक्स लागू हुआ था। जमा कराने को लेकर दिक्कतों के चलते अधिकतर लोगों ने टैक्स जमा नहीं कराया था। माना जाता है कि टैक्स से पैदा हुए विरोध के चलते ही लोकसभा चुनाव में अकाली-भाजपा के वोट कटे और आम आदमी पार्टी के प्रत्याशी जीते थे। टैक्स दरें घटाने पर विचार हो रहा है।
फार्मआसान किए|कॉमर्शियल टैक्सजमा कराने वालों को अब ज्यादा आसान फार्म मिलेगा। घरेलू टैक्स जमा कराने वालों का आवेदन फार्म भी अब छोटा कर दिया गया है। पुरानी से पुरानी डिटेल देने या बार-बार जमीन का एरिया और डेक्लारेशन भरने की जरूरत नहीं।
पीएनबीऔर एचडीएफसी में भी जमा करें टैक्स|ऑनलाइन टैक्सजमा कराया जा सकता है। एमसी जालंधर डॉट इन पर जाएं। पंजाब नेशनल बैंक और एचडीएफसी के जरिए ये टैक्स जमा होता है।
15मोबाइल टीमें बनाईं|मेयर सुनीलज्योति ने 15 मोबाइल टीमें बनाई हैं। बहुत बार वेलफेयर सोसायटीज, कौंसलर और कारोबारी संगठन इलाके में इकट्ठे होकर टैक्स जमा कराना चाहते हैं। ये टीमें वहां जाएंगी।
टैक्सहटाने का वादा पूरे सरकार : ज्वाइंट एक्शन कमेटी|सौ व्यापारीसंगठनों पर आधारित ज्वाइंट एक्शन कमेटी प्राॅपर्टी टैक्स हटाने का पक्ष में है। कमेटी के कन्वीनर गुरशरण सिंह और रविंदर धीर, गुरमीत सिंह बिट्टू, सुखविंदर सिंह बग्गा और प्रीतम सिंह अरोड़ा सरकार की तरफ से लोकसभा चुनाव के दौरान जारी बयान दिखा रहे हैं। कमेटी ने कहा है कि सीएम पर परकाश सिंह बादल और वित्त मंत्री अरुण जेतली ने कहा था कि एनडीए