पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • रेगुलर किया तो कम्प्यूटर टीचर करेंगे प्रदर्शन

रेगुलर किया तो कम्प्यूटर टीचर करेंगे प्रदर्शन

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कम्प्यूटरटीचर यूनियन पंजाब सरकार से अध्यापकों को शिक्षा विभाग में शामिल करने के विरोध में आर-पार लड़ाई लड़ने की तैयारी में है। प्रदेश प्रधान गुरविंदर सिंह तरनतारन की अध्यक्षता में हुई मीटिंग में संघर्ष की तैयारियों को सफल बनाने के लिए चर्चा की गई। अध्यापकों की मांग है कि उनकी सर्विस को शिक्षा विभाग की पिकेट्स सोसायटी में वोकेशनल मास्टर के बराबर ग्रेड और सभी भत्ते देकर रेगुलर किया जाए। इन मांगों पर गौर करने की वजह से ही अध्यापकों ने हक पाने के लिए अंतिम चरण तक लड़ाई लड़ने का फैसला लिया है। इस दौरान अरुणदीप, तेजिंदरप्रीत सिंह, अनिल, हरप्रीत सिंह, महिंद्रपाल, अमनदीप सिंह, सतिंदर सोढी, अमनदीप सिंह, सतिंदर सोढी, अमनदीप सिंह, गुरइकबाल सिंह, कुलदीप सिंह, मनदीप कुमार, कुलविंदर सिंह, रूपिंदर सिंह, राजन, रजनीश शर्मा मौजूद थे।