- Hindi News
- पीटीयू स्टाफ ने काले बिल्ले लगाकर किया काम
पीटीयू स्टाफ ने काले बिल्ले लगाकर किया काम
पंजाबटेक्निकल यूनिवर्सिटी में सारे स्टाफ ने सोमवार को काले बिल्ले लगाकर काम किया। उन्होंने सोमवार का दिन यूनिवर्सिटी में ब्लैक डे के रूम में मनाया।
जानकारी के मुताबिक पीटीयू का स्टाफ वीसी डॉ. रजनीश अरोड़ा द्वारा बठिंडा में सरकार की ओर से बनाई जा रही यूनिवर्सिटी के लिए 500 करोड़ रुपए पीटीयू की ओर से जारी किए जाने के खिलाफ है। यह भी कहा जा रहा है कि यूनिवर्सिटी का स्टाफ सरकार की ओर से बठिंडा में एक और टेक्निकल यूनिवर्सिटी बनाए जाने का विरोध कर रहा है। पीटीयू यूनियन के प्रधान ने काले बिल्ले लगाने वाली बात पर कुछ भी कहने से इंकार किया। उन्होंने कहा, हम अथॉरिटी नहीं हैं पीआरओ से पूछो। बड़ी बात यह है कि पीटीयू में काले बिल्ले लगाकर विरोध जताया जा रहा था, लेकिन किस बात पर यह बोलने से सबने इंकार किया। कहा तो यह भी जा रहा है कि पीटीयू वीसी डॉ . अरोड़ा से पूरा स्टाफ इतना डरा हुआ है कि यूनिवर्सिटी के नंबर पर बात करने से भी डरता है। पीटीयू में कुछ भी हो जाए वीसी डॉ. रजनीश अरोड़ा समेत किसी भी डिपार्टमेंट से कोई नहीं बोलता।
पीआरओ रजनीश शर्मा ने काले बिल्ले लगाकर विरोध करने वाले मामले पर कहा िक वह छुट्टी पर थे इसलिए उन्हें कोई भी जानकारी नहीं है।