मनोहर लाल महाजन प्रधान बने
जालंधर | समाजसेवी संस्था पंजाब विचार मंच को अब नए नाम सांझा विचार मंच से रजिस्टर्ड करवाया गया है। इसके प्रधान मनोहर लाल महाजन और चेयरमैन एडवोकेट विजय प्रभाकर हैं। उन्होंने बताया कि मंच के नाम को तकनीकी कारणों की वजह से तबदील करना पड़ा है। अब मंच सामाजिक मुद्दों को लेकर आवाज बुलंद करेगी। चंदन नगर अंडरब्रिज की मांग सबसे पहले वर्ष 2006 में इस मंच ने ही उठाई थी और मांग पत्र भी दिए गए थे। इंडस्ट्रियल एरिया तक लोकल बस की मांग भी मुख्य संसदीय सचिव केडी भंडारी ने स्वीकार कर ली है। मंच अब जल्द ही शहर में लगे कूड़े के ढेरों के खिलाफ अभियान छेड़ेगा।
विजय प्रभाकर
मनोहर लाल