पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • सीजेएम राणा कंवरदीप ने किया गांधी वनिता आश्रम का निरीक्षण

सीजेएम राणा कंवरदीप ने किया गांधी वनिता आश्रम का निरीक्षण

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जालंधर | जिलाकानूनी सेवाएं अथारिटी के सेशन जज कम चेयरमैन आरएस अत्री की अगुवाई में चीफ ज्यूडिशियल मजिस्ट्रेट कम सेक्रेटरी राणा कंवरदीप कौर ने गांधी वनिता आश्रम का निरीक्षण किया। उन्होंने बच्चों औरतों को कानूनी अधिकारों को प्रति जागरूक करते हुए कहा कि वे भी कानूनी सेवाएं अथारिटी एक्ट 1987 के तहत मुफ्त कानूनी सेवाएं प्राप्त करने के हकदार हैं। उन्होंने आश्रम में रहने वाली लड़कियों के लिए मेडिकल सुविधा, उनके लिए खेलों का सामान मुहैय्या करवाने तथा 10वीं पास लड़कियों के लिए उच्च शिक्षा के लिए योग्य कदम उठाने के लिए दिशा निर्देश दिए। कुछ लड़कियों की ओर से पढ़ लिखकर अच्छे नागरिक बनने अच्छे ओहदों पर काम करने की इच्छा ज़ाहिर करने पर उन्होंने सभी को उनके सपने साकार कराने के लिए हर तरह का सहयोग देने का भरोसा दिया।