समता सैनिक दल की बैठक
जालंधर | ऑलइंडिया समता सैनिक दल की एक बैठक प्रदेश प्रधान जसविन्द्र वरियाणा की अध्यक्षता में हुई। फैसला किया गया कि दलित समाज को जागरूक करने अंबेडकर मिशन के प्रसार के लिए हर महीने के पहले रविवार को एक विचार गोष्ठी का आयोजन किया जाएगा। इसमें विभिन्न विषयों पर विद्वानों द्वारा विचार चर्चा की जाएगी। बैठक में लहौरी राम बाली, सन्नी थापर, वरिंद्र कुमार, गुरमेल सिंह, सुखराज, सुखविन्दर कौर, चमन लाल, सुनील कुमार, सुरजीत सिंह, नीतिश कुमार, गणेश कुमार तथा आदर्श कुमार मौजूद थे।