- Hindi News
- वीर बबरीक चौक में जगराते को लेकर झंडे की रस्म आज
वीर बबरीक चौक में जगराते को लेकर झंडे की रस्म आज
जालंधर | फ्रेंड्सट्रेडर्स एसोसिएशन रजिस्टर्ड वीर बबरीक चौक बस्ती शेख रोड की ओर से 12वां जगराता 20 सितंबर को करवाया जा रहा है। इसकी तैयारियों को लेकर एसोसिएशन की बैठक प्रधान राकेश भारद्वाज की अध्यक्षता में मीटिंग हुई। उन्होंने बताया कि जगराते की सभी तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। मंगलवार को शाम पांज बजे झंडे की रस्म अदा की जाएगी। इसमें सीनियर डिप्टी मेयर कमलजीत सिंह भाटिया मुख्य अतिथि होंगे। बैठक में चेयरमैन गौतम गोपी, महासचिव वरिंदर सोनी, उपप्रधान सुमेश विज, प्रेस सचिव एसपी सिंह, बलदेव राज और सोनू मौजूद रहे।