माता वैष्णो देवी यात्रा 26 दिसंबर को
जालंधर | जयमां वैष्णो सेवा समिति मोहल्ला नंबर 27 की ओर से 23वीं वार्षिक माता वैष्णो देवी यात्रा 26 दिसंबर को जाएगी। इसको लेकर बैठक प्रधान जीएल गुलाटी की अध्यक्षता में हुई। इसमें समिति के वाइस चेयरमैन संजय कालड़ा, कोषाध्यक्ष राजन सचदेवा, सीनियर उप-प्रधान राजकुमार, उप-प्रधान अमरदीप, सुनील सचदेवा, मनीष बांसल, महासचिव सुरेश कालड़ा, सचिव राकेश कुमार पेंटर, राजन, गौरव अग्रवाल, सहित समिति के अन्य सदस्य मौजूद रहे। समिति की ओर इस उपलक्ष्य में माता का जगराता 29 नवंबर को मोहल्ला नंबर 27 में करवाया जाएगा। 25 दिसंबर को हवन यज्ञ होगा। उन्होंने बताया कि कटड़ा में 5वां तीन दिन का लंगर भी माता के भक्तों के लिए कटड़ा बस स्टैंड के पास जम्मू-कटड़ा मार्ग पर समिति की ओर से लगाया जाएगा।