पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • अपडेट नहीं हो रही सब डिवीजन फिल्लौर थानों की वेबसाइट

अपडेट नहीं हो रही सब-डिवीजन फिल्लौर थानों की वेबसाइट

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जिलाजालंधर देहाती के कुछ थानों में एफआईआर की जानकारी वेबसाइट पर अपडेट करने के दावे झूठे साबित हो रहे हैं। सब-डिवीजन फिल्लौर के तहत आते पुलिस थाना फिल्लौर, गोराया, बिलगा और नूरमहल में से नूरमहल को छोड़कर सभी थानों की वेबसाइट अपडेट नहीं की गई। हालांकि तहसील के हिसाब से अगर देखा जाए तो फिल्लौर डीएसपी ऑफिस के तहत गोराया और फिल्लौर आते हैं जबकि नूरमहल और बिलगा थाने डीएसपी सब-डिवीजन नकोदर के अधिकार क्षेत्र में आते हैं लेकिन जिला जालंधर देहाती एक ही है।

एसएसपी जालंधर देहाती नरिंद्र भार्गव ने कहा, थानों को अपडेट रहने के लिए कहा गया है। मामला उनके ध्यान में आज ही आया है। जांच की जाएगी। वेबसाइट तुरंत अपडेट करवाई जाएगी।

थाना फिल्लौर: एफआईआरनंबर 155, डेट 2 जून, 2014 आखिरी बार वेबसाइट में आखिरी अपडेट है।

थानागोराया: एफआईआरनंबर 137, डेट 21 अगस्त, 2014 आखिरी अपडेट है।

थानाबिलगा: एफआईआरनंबर 122, डेट 24 अगस्त, 2014 आखिरी अपडेट है।

थानानूरमहल: एफआईआरनंबर 68, डेट 14 सितंबर, 2014 आखिरी अपडेट है।