पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • ससुर दामाद को गाड़ी ने मारी टक्कर, दामाद की मौत

ससुर-दामाद को गाड़ी ने मारी टक्कर, दामाद की मौत

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
लिद्दड़ा पुल के पास बाइक पर शादी में जा रहे ससुर-दामाद को तेज रफ्तार गाड़ी ने टक्कर मार दी। दामाद की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं मिल्क प्लाट चौक के पास एक टाटा महिंद्रा 207 की पुल पर चढ़ते समय पुल से टक्कर हो गई। बताया जा रहा है कि इसी टाटा महिंद्रा 207 ने ससुर-दामाद को टक्कर मारी थी।

संतोखपुरा के रहने वाले तरसेम लाल पुत्र धर्म चंद ने बताया कि वह पेंटर हैं। उनकी बेटी संदीप की पांच साल पहले काला बकरा के रहने वाले राजमिस्त्री सेठी के साथ शादी हुई थी। शनिवार रात को वह दामाद सेठी के साथ लिद्दड़ां शादी में जा रहे थे। जब वे पठानकोट चौक से लिद्दड़ा की ओर जाने लगे, तो अचानक सामने से आई गाड़ी ने उनको टक्कर मार दी। दामाद की मौके पर ही मौत हो गई। उनके सिर में चोट लगने के साथ-साथ टांग और बाजू टूट गई। 108 एंबुलेंस में उनको सिविल लाया गया। टक्कर के बाद गाड़ी चालक गाड़ी समेत मौके से फरार हो गया।