- Hindi News
- वार्ड नंबर 40 और 42 में प्रॉपर्टी टैक्स का विरोध
वार्ड नंबर 40 और 42 में प्रॉपर्टी टैक्स का विरोध
पार्षद ने कहा- पहले सड़कें, पीने के पानी और सीवरेज का सही प्रबंध करे निगम
सिटीरिपोर्टर | जालंधर
नगर निगम जालंधर के वार्ड नंबर 40 और 42 स्लम एरिया है। इन इलाकों में जनता को निगम की ओर से कोई सुविधा नहीं दी जा रही है। 1995 से पहले बनी कालोनियां भी तक नगर निगम ने रेगुलर नहीं की। जब तक इन कालोनियों में सीवरेज, पानी, पक्की सड़कें, स्ट्रीट लाइटें नहीं लगाई जातीं तब तक वार्ड नगर 40 और 42 में पड़ते इलाकों के लोग प्रापर्टी टैक्स नहीं भरेंगे।
यह बात 40 और 42 नंबर वार्ड के कौंसलर प्रदीप सिंह राए और बलदेव सिंह ने प्रेस से बातचीत करते हुए कही। उन्होंने निगम अधिकारियों से मांग की है इन वार्डों में पड़ती कालोनियों में जिनमें शिव नगर कालोनी, न्यू गुरु नानक नगर कालोनी,शहीद बाबू लाभ सिंह नगर, रतन नगर, न्यू रतन नगर, वार्ड नगर 42 में बस्ती पीरदाद, राजन नगर, पनू विहार, पंज पीर कालोनी, राजा गार्डन, ग्रीन एवेन्यू, न्यू शास्री नगर, पारस इस्टेट, गुरु राम दास नगर में निगम सड़कें, पीने का पानी और सीवरेज का प्रबंध करे तो हम लाेगों को कैंप लगा कर प्रापर्टी टैक्स देने के लिए बुलाएंगे। अगर निगम की ओर से पानी, सीवरेज और स्ट्रीट लाइटें और सड़कें नहीं बनाई गई तो प्रापर्टी टैक्स का विरोध किया जाएगा।