भार्गव कैंप मंे एसीपी सोमनाथ का सम्मान
भार्गवकैंप से शराब और ड्रग्स माफिया का का सफाया करने वाले एसीपी सोमनाथ को सम्मानित किया गया। वह 28 फरवरी को रिटायर हो रहे हैं। उनके सम्मान में दोपहर को भार्गव कैंप के टाहली वाले चौक में सिटीजन वेलफेयर सोसायटी की ओर से एक सम्मान समारोह रखा गया था। सोसायटी के प्रधान रमेश कर्मवीर सिंह ने कहा कि बतौर एसएचओ सोमनाथ पौने तीन साल तक थाना भार्गव कैंप में रहे। उन्होंने एरिया से ड्रग्स माफिया का सफाया करते हुए सौ से ज्यादा आरोपी पकड़े। एसीपी को सम्मानित करने के लिए विशेष तौर पर एसीपी वेस्ट रविंदर पाल सिंह संधू को बुलाया गया था। एसीपी सोमनाथ बोले कि उन्होंने कैंप के लोगों के सहयोग से अपने मकसद में सफल रहे है। समारोह में वे लोग भी आए थे जो अब नशा बेचने को लेकर तौबा कर चुके है। इस अवसर पर सोसायटी के उप प्रधान अजीत पाहवा, चूनी लाल, यशपाल काला, रोशन लाल बॉबी, राजेश लाडा, किशन लाल, परुथी लाल, बनारसी लाल, चमन लाल और कैंप के लोग मौजूद थे।
सोसायटी की तरफ से सोमनाथ को एसीपी रविंदर पाल संधू ने सम्मानित किया।