- Hindi News
- विक्की रबड़ मिल के मालिक ने पुरी इंजीनियरिंग वर्क्स पर लगाया जमीन पर कब्जे का आरोप
विक्की रबड़ मिल के मालिक ने पुरी इंजीनियरिंग वर्क्स पर लगाया जमीन पर कब्जे का आरोप
इंडस्ट्रियल इस्टेट की पुरी इंजीनियरिंग वर्क्स फैक्ट्री पर विक्की रबड़ मिल के मालिक ने जमीनी कब्जे का आरोप लगाया है। वहीं पुरी इंजीनियरिंग वर्क्स ने चार फरवरी को विक्की रबड़ मिल के मुलाजिमों पर चोरी का आरोप लगाया था।
इंड्रस्ट्रियल इस्टेट एक्सटेंशन वेल्फेयर एसोसिएशन ने विक्की रबड़ मिल के बाहर शनिवार सुबह मीटिंग की। विक्की रबड़ मिल के मालिक विजय कुमार अग्रवाल ने बताया कि उनकी फैक्ट्री और पुरी इंजीनियरिंग वर्क्स के बीच में बंद गली आती थी। विजय अग्रवाल ने कहा कि 2009 में उनका हार्ट का आप्रेशन था। उस दौरान पुरी इंजीनियरिंग के मालिक संजीव पुरी ने बंद गली की जगह पर सौ फुट लंबी और 20 फुट चौड़ी दीवार बना कब्जा कर लिया। उन्होंने सोसायटी में इसकी शिकायत की। सोसायटी ने कई बार संजीव पुरी को जगह खाली करने के लिए कहा। 2013 में सोसायटी ने संजीव पुरी को 40 दिन में जगह खाली करने के लिए भी कहा, लेकिन जगह खाली नहीं हुई। विजय कुमार ने कहा कि उन्होंने फैक्ट्री को रिपेयर करना था, इसलिए सोसायटी को भी लिखित में अर्जी दे दी ताकि संजीव कब्जे वाली जगह खाली कर दे। संजीव ने कब्जे वाली जगह पर उनकी फैक्ट्री की दीवार के साथ 20 टन के करीब पाइप फिटिंग का सामान रख दिया था। जब वो 4 फरवरी को अपनी फैक्ट्री की दीवार को तोड़ रास्ता निकालने लगे, तो पुरी का सामान उनकी फैक्ट्री के अंदर गया। संजीव पुरी ने जमीनी झगड़े के मामले को उलझाते हुए उनकी फैक्ट्री के मुलाजिमों पर चोरी का झूठा आरोप लगा दिया था। सोसायटी ने कहा कि वह जमीन खाली करवाने के लिए डीसी और पुलिस कमिश्नर के पास जाएंगे। सोसायटी के पैटर्न एचआर मलहोत्रा, चेयरमैन जीएल महेंद्रू, प्रेसिडेंट सूबा सिंह, वाइस प्रेसिडेंट अजय गोस्वामी, चीफ सेक्रेटरी प्रवीन, सेक्रेटरी विजय अग्रवाल, ज्वाइंट सेक्रेटरी विनोद, मीडिया सेक्रेटरी रमन गुप्ता, कैशियर संजय गोयल, चीफ एडवाइजर अशोक शर्मा और सोसायटी के अन्य सदस्य भी मौजूद थे।
वहीं पुरी इंजीनयिरिंग वर्कस के मालिक संजीव पूरी ने कहा कि 4 फरवरी को जब वो काम पर आए थे। तो उनकी फैक्ट्री की दीवार टूटी हुई थी और उनका सामान विक्की मिल में गया हुआ था। जब चैक किया तो 7 टन माल और 2 टन जिंक गायब थी। इस संबंधी थाना आठ में उन्होंने शिकायत दी है। उन्होंने कहा कि जमीनी कब्जा जैसा कोई मामला है। उन्होंने तो सिर्फ गायब माल और दीवार को बंद करवाने की मांग की है।
विक्की रबड़ मिल के बाहर इंडस्ट्रियल इस्टेट एसोसिएशन के सदस्य मीटिंग करते हुए।