पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • दो करोड़ के चेक बाउंस में प्रॉपटी डीलर गिरफ्तार,जमानत मिली

दो करोड़ के चेक बाउंस में प्रॉपटी डीलर गिरफ्तार,जमानत मिली

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
दो करोड़ के चेक बाउंस के केस में भगौड़े प्रॉपटी डीलर ग्रीन मॉडल टाउन के अवतार सिंह को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। कोर्ट से जमानत मिल गई।

एडवोकेट दविंदर गुप्ता ने बताया कि उनके मॉडल टाउन के गुरु नगर में रहते क्लाइंट एनआरआई दर्शन सिंह इंग्लैंड में रहते हैं। प्रॉपर्टी डीलर अवतार सिंह उनके परिचित थे तो जायदाद खरीदने के लिए पैसे भेजे थे। जायदाद नहीं खरीदी गई तो दर्शन ने अपने पैसे मांगे। अवतार ने अर्बन इस्टेट फेज-1 स्थित पंजाब नेशनल बैंक का दो करोड़ का चेक दिया था। चेक 27 दिसंबर 2012 को खाते में लगाया तो बाउंस हो गया। दर्शन सिंह ने जनवरी 2013 में चेक बाउंस का केस कोर्ट में दायर कर दिया था। एडवोकेट गुप्ता का कहना है कि अवतार केस में भगोड़ा हो चुका था। थाना छह के एसएचओ निर्मल सिंह का कहना है कि पुलिस ने सुबह ही अवतार सिंह को चेक बाउंस के केस में पकड़ा था।