पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • दोस्त का कत्ल कर स्टेशन पहुंचा, ट्र्ेन पकड़ने से पहले ही िगरफ्तार

दोस्त का कत्ल कर स्टेशन पहुंचा, ट्र्ेन पकड़ने से पहले ही िगरफ्तार

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

तीन दिन पहले आपस में हुई मारपीट की रंजिश में एक वेटर ने साथी का ईंट मारकर कत्ल कर दिया। आरोपी ने जगराओं पुल पर नशे में बुधवार सुबह 4:30 बजे के करीब वारदात की। कत्ल करने के बाद आरोपी अरुण वहां से भागकर रेलवे स्टेशन चला गया। हत्या के दौरान उसे ऐसा करते हुए किसी ने देख लिया था। वह भी उसका पीछा करता हुआ स्टेशन पहुंच गया। आरोपी जब स्टेशन पर जाकर बैठा तो उसने इसकी जानकारी पुलिस को दी।





पुलिस अरुण को गिरफ्तार कर लिया। कत्ल किया युवक जालंधर बाइपास का बिल्ला है। अरुण और बिल्ला साथ ही वेटर का काम करते ते। 3 दिन पहले बिल्ला से अरुण की किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई थी। इस पर बिल्ला ने उस पर सूए से हमला कर दिया था। इस घटना के बाद से ही अरुण बदला लेने की फिराक में था। मंगलवार की रात भी दोनों एक पार्टी से लौटे थे। दोनों पहले से ही नशे में थे और जगराओं पुल पर भी दोनों ने शराब पी थी। शराब पीने के बाद अरुण ने बिल्ला का कत्ल कर दिया पुलिस को हत्या की सूचना देने वाला चश्मदीद भी घटना के दौरान वहीं पास में छिपकर पूरा वाकया देख रहा था।





हत्या करने के बाद अरुण इतमीनान से घूमता हुआ वहां से रेलवे स्टेशन जा पहुंचा। उसका पीछा करता चश्मदीद युवक भी वहां चला गया और वहां मौजूद पीसीआर दस्ते को घटना की जानकारी दी। पूछताछ के दौरान आरोपी ने अपना जुर्म कबूल कर लिया है। चश्मदीद युवक भी रोजाना रात के समय जगराओं पुल पर सोता था।

चाकू दिखाकर कई लोगों को लूट चुका है अरुण

अरुण ने काफी दिनों से जगराओं पुल को अपना ठिकाना बना रखा था। वह अकसर नशे की हालत में वहां से गुजरने वाले राहगीरों को चाकू दिखाकर लूटता था। लूटपाट में इसके कुछ और साथियों के शामिल होने की बात भी सामने रही है। पुलिस अभी आरोपी से पूछताछ में जुटी है।