- Hindi News
- चोरी रोकने को ट्रांसफार्मरों पर ऑनलाइन मीटर लगेंगे
चोरी रोकने को ट्रांसफार्मरों पर ऑनलाइन मीटर लगेंगे
बिजलीचोरी रोकने के लिए पावरकॉम ट्रांसफार्मरों पर खास किस्म के मीटर लगाएगा, जो इंटरनेट के जरिए कंट्रोल रूम से जुड़ेंगे। इससे बिजली चोरी पकड़ी जा सकेगी। ये 192 करोड़ रुपए के मास्टर प्लान का हिस्सा है। करीब बीस करोड़ रुपए से इनफार्मेशन टेक्नोलॉजी के नए तौर तरीके अपनाए जा रहे हैं।
हर ट्रांसफार्मर से दो सर्किट बनाए गए हैं। एक ट्रांसफार्मर से जिन 500-700 घरों को बिजली जाती है। वहां अलग मीटर लगेगा। इंटरनेट से डाटा कंट्रोल रूम जाएगा। जिन 500-700 घरों का बिजली का बिल आया है, उसे आनलाइन मीटर की तरफ से ली गई रीडिंग से मिलान किया जाएगा। अगर मास्टर मीटर से कम पैसा मिला है तो रेवेन्यू लीकेज का पता चल जाएगा।
इससमय भी लगे हैं ऑफलाइन मीटर : पावरकाम ने इस समय भी ट्रांसफार्मरों के ऊपर एनजी आडिट मीटर लगा रखे हैं। ये ऑफलाइन हैं। इनका समय-समय पर डाटा लिया जाता है। लेकिन इसमें काफी वक्त लगता है। इस कारण ताजा बिलों की पेमेंट के साथ ही रेवेन्यू लीकेज का पता नहीं चल पाता।
} पावरकॉम कालोनी में सप्लाई यूनिट और कमाई का हिसाब रखेगा