पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • डीलरों को 2006 07 के असेसमेंट नोटिस निकाले

डीलरों को 2006-07 के असेसमेंट नोटिस निकाले

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
स्टेटटैक्सेशन डिपार्टमेंटने सिटी के बाजारों के 100 से ज्यादा वैट डीलरों को असेसमेंट नोटिस निकाले हैं। डीलर सहदेव मार्केट, इलेक्ट्रिकल, अड्डा टांडा और फगवाड़ा गेट के हैं। टैक्सेशन डिपार्टमेंट ने बोगस वैट रिफंड की फाइलों की जांच शुरू की हुई है। 8 साल पुराने केस निकाले गए हैं। व्यापारियों की ज्वाइंट एक्शन कमेटी के गुरशरण सिंह ने कहा है कि जांच के बहाने वैट रिफंड लटकाया जा रहा है। असेसमेंट के बहाने व्यापारियों को तंग-परेशान किया तो व्यापारी आंदोलन करेंगे।

वैट एक्ट के अनुसार सालाना रिटर्न भरने के बाद किसी व्यापारी के खाते बैकडेट से खोलने की व्यवस्था नहीं है। सारी असेसमेंट क्वार्टरली वैट रिटर्न के साथ ही की जाती है। अब पांच साल पुराने खातों की असेसमेंट खोलने से व्यापारियों में रोष है। इसी बीच, टैक्सेशन विभाग के सूत्र बताते हैं कि बोगस वैट रिफंड का मामला सोढल की फर्मों में निकलने के बाद अब कड़ी दर कड़ी एसेसमेंट करने के आॅर्डर हैं। सोढल में सालासर और उससे जुड़ी फर्मों ने करोड़ों रुपए के बोगस बिल काटे थे। इनसे पेनल्टी की वसूलने का प्रोसिजर चल रहा है। इसलिए अब तमाम डीलर भी निशाने पर हैं।

} सहदेव मार्केट, इलेक्ट्रिल मार्केट, अड्डा टांडा के डीलरों को मिले नोटिस