- Hindi News
- जस्सा बोला लड़ाई के बाद कभी रणताज और रोमी से बात नहीं हुई
जस्सा बोला-लड़ाई के बाद कभी रणताज और रोमी से बात नहीं हुई
यानिकनिकी केस के आठवें आरोपी जसकरन जस्सा से बुधवार को पुलिस ने पूछताछ की। ऑस्ट्रेलिया से आए जस्सा से पुलिस ने पैरोल से भागे रोमी उप्पल और भगोड़े चल रहे रणताज के बारे में जानकारी लेनी चाही। जस्सा ने दोनों के बारे में कोई सूचना होने से साफ इंकार कर दिया।
जस्सा बोला कि लड़ाई के बाद उसकी दोनों के साथ कभी बात नहीं हुई। वह अखबारों में रोजाना खबरें जरूर पड़ता था। उसे ये भी पता था कि रोमी भाग गया है और रणताज अभी तक पकड़ा नहीं गया। वह कहां पर है, उसे नहीं पता। ऑस्ट्रेलिया में रहने वाले जस्सा को थाना सात की हवालात ने काफी परेशान किया। वह एयरकंडीशन में रहता है और हवालात में उसे फर्राटे पंखे से काम चलाना पड़ा। मच्छरों ने भी उसे खासा परेशान किया। एसएचओ हरदयाल सिंह का कहना है कि जस्सा से पूछताछ जारी है। फिलहाल उसने दोनों के बारे में सूचना होने से साफ इंकार किया है।