पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • धार्मिक शिक्षा सेंटर में छात्र ने किया सुसाइड

धार्मिक शिक्षा सेंटर में छात्र ने किया सुसाइड

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सूर्याएन्क्लेव स्थितट्रिनिटी कॉलेज के धार्मिक शिक्षा सेंटर में मंगलवार रात फादर बनने की पढ़ाई कर रहे छात्र ने खुदकुशी कर ली। शव रीडिंग रूम में पंखे से लटकता मिला। आत्महत्या का खुलासा बुधवार सुबह हुआ जब अन्य छात्रों ने उसे देखा। वजह का खुलासा नहीं हो पाया है। फिरोजपुर के रहने वाले अंगुस्तिम (21) के परिवार ने कोई कार्रवाई करवाने से इंकार किया है।

एसएचओ बिमलकांत ने बताया कि कॉलेज के अंदर ही धार्मिक शिक्षा सेंटर है। वहां फादर बनने की पढ़ाई करवाई जाती है। ये युवक भी पढ़ाई कर रहा था। पढ़ाई करने वाले इन युवकों को ब्रदर कहा जाता है। उसके दोस्तों ने बताया कि वह किसी तरह से परेशान नहीं था।

रात को उसने खाना खाया और फिर उसने अपने कपड़े भी धोए। उसके बाद वह सो गया। वह अपने चार दोस्तों के साथ बड़े हॉल में सोता था। रात को वह रीडिंग रूम में गया और जाकर खुदकुशी कर ली। उसके भाई के बयानों पर कार्रवाई की गई है। उसके भाई ने किसी पर आरोप नहीं लगाया और ही वह कार्रवाई करवाना चाहते हैं।

पोस्टमार्टम करवाकर शव सेक्रेड हार्ट अस्पताल में रखवाया गया है। हालांकि चर्चा थी कि युवक पढ़ाई से परेशान था, मगर इसकी पुष्टि नहीं हो पाई।थाना रामामंडी की पुलिस ने सीआरपीसी की धारा 174 (गैर-कुदरती मौत) के तहत कार्रवाई की है।