- Hindi News
- सरकारी सी. से स्कूल में जूडो चैंपियनशिप 20 से
सरकारी सी. से स्कूल में जूडो चैंपियनशिप 20 से
जालंधर| जिलाजालंधर जूडो एसोसिएशन की सब जूनियर जूनियर दो दिवसीय 37वीं जिला जूडो चैंपियनशिप 20 21 सितंबर को होगी। चैंपियनशिप सरकारी मॉडल सी. सेकेंडरी स्कूल लाडोवाली रोड में होगी। तकनीकी सचिव सुरिंदर कुमार महासचिव परमजीत सिंह टक्कर ने बताया कि पहला स्थान हासिल करने वाले स्टेट जूडो चैंपियनशिप में हिस्सा लेंगे। खिलाड़ी जन्म प्रमाण पत्र लेकर 19 सितंबर शाम चार बजे स्कूल में जूडो कोच बृज लाल, बलविंदर कु़मार, मीनाक्षी के पास रिपोर्ट करेंगे।