पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • डॉ. गुरमेज गिल बने एमसीआई के मेंबर

डॉ. गुरमेज गिल बने एमसीआई के मेंबर

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जालंधर | डॉ.गुरमेज सिंह गिल को एमसीआई मेंबर चुना गया है। वह शहर के पहले डॉक्टर हैं जो एमसीआई में चुने गए हैं।

चुनाव पिछले साल नवंबर में हुआ था। गिनती पिछले शनिवार हुई। बुधवार को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में उन्होंने बताया कि हम मेडिकल कॉलेजों के दाखिलों के लिए नेशनल लेवल पर एक टेस्ट, कॉलेज की फीसों पर निगरानी, धोखाधड़ी पर रोक, पंजाब के मेडिकल कॉलेजों की मान्यताओं की रक्षा, करप्शन और भाई भतीजावाद पर रोक, एमसीआई में पारदर्शिता, एमबीबीएस डिग्री की अवधी को बढ़ने से रोकना, बेसिक हेल्थ रूरल कोर्स का विरोध और स्पेशलिस्ट डॉक्टरों को अल्ट्रासाउंड मशीन के प्रयोग की इजाजत दिलवाने के लिए काम करेंगे। मौके डॉ. नवजोत, डॉ. ग्रोवर, डॉ. योगेश्वर सूद, डॉ. राकेश गिल, डॉ. रमन गुप्ता और डॉ. पीएस बख्शी ने डॉ. गिल को पेरामेडिकल स्टाफ के लिए भी एक रेगुलेटरी बॉडी बनाने की मांग की।

डॉ. जीएस गिल।