- Hindi News
- कारों पर लॉजिस्टिक्स चार्ज के खिलाफ डीसी को ज्ञापन
कारों पर लॉजिस्टिक्स चार्ज के खिलाफ डीसी को ज्ञापन
ऑटो डीलरों के पास पैसे वापिस लेने वालों की भीड़
भास्करन्यूज | जालंधर
कारोंपरलॉजिस्टिक्स चार्ज पर सुप्रीम कोर्ट की रोक के बावजूद वसूली जारी है। इसकी जानकारी मिलने के बाद जालंधर शहर के ऑटो डीलरों के पास लोग पहुंचने लगे हैं। जिन्होंने हालही में कारें खरीदते हुए ये चार्ज दिए हैं, वो उसे वापिस मांग रहे हैं।
ऑटो डीलरों ने ये कहकर गुमराह किया है कि पहले सुप्रीम कोर्ट के आर्डर की कापी लेकर आएं। कई ने तो ये बहाना भी बनाया कि रोक केवल टू व्हीलर के लॉजिस्टिक्स चार्ज पर लगी है। लोगों की परेशानी लेकर एंटी करप्शन एंड ह्यूमन राइट्स आर्गेनाइजेशन बुधवार को डिप्टी कमिश्नर कमल किशोर यादव के पास पहुंच गई।
संगठन के सदस्यों ने कहा कि हर साल लाखों रुपए पंजाब के ऑटो डीलर लोगों की जेब से फालतू पैसे निकाल रहे हैं। बारह लाख रुपए की कार खरीदने पर 12 हजार रुपए की रकम वसूली जा रही है। सुप्रीम कोर्ट ने दिल्ली सरकार को अपना फैसला लागू करने के आदेश दिए थे। इसी तरह पंजाब में भी सरकार को ये लूट बंद करानी चाहिए। डीसी से मुलाकात के बाद जिला प्रधान अजय महेंद्रू ने कहा है कि बड़े शहरों में ये लूट कब की बंद हो गई है।
ये बात डीसी कमल किशोर यादव को बताई है। उन्होंने मौके पर ही डीटीओ आरपी सिंह को मामला देखकर कार्रवाई के लिए कहा। बकौल महेंद्रू हम उतनी देर आराम से नहीं बैठेंगे जबतक ग्राहकों की लूट बंद नहीं हो जाती। इस मौके पर गुरजीत सिंह वालिया, बीएस मीत सिंह वालिया, राजिंदर अग्रवाल, संजीव सोनी, अनिल वर्मा, पुनीत गुप्ता और प्रशांत कोहली भी उपस्थित थे।
डीसी को मांग पत्र देते एंटी करप्शन एंड ह्यूमन राइट्स आर्गेनाइजेशन के सदस्य।