पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • कवर नहीं किया मैनहोल, निगम अफसरों से दुकानदारों की बहस

कवर नहीं किया मैनहोल, निगम अफसरों से दुकानदारों की बहस

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
मैनहोल का लेंटर दोबारा डालने के लिए कहा

भास्करन्यूज | जालंधर

रैनकबाजारके मैनहोल में बच्चे के गिरने के तीन दिन बाद भी नगर निगम ने इस पर ढक्कन नहीं रखवाया। अब इस मैनहोल का लेंटर भी नीचे धंस गया है। बुधवार को दुकानदार इकट्ठा हो गए और नगर निगम से लेंटर को दोबारा डालने की मांग की। मौके पर आए नगर निगम के जेई जगमोहन सिंह और एसडीओ भारत भूषण को लोगों ने घेर लिया। दुकानदारों ने कहा कि अगर धंस चुके मैनहोल में कोई दोबारा गिर गया तो निगम के संबंधित अधिकारी जिम्मेदार होंगे।

रैनक बाजार के गोपी चंद ने कहा कि पिछले एक महीने से सड़क को उखाड़ा हुआ है, जिससे बजुर्ग लोगों को बाजार से निकलने में खासी दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है। रैनक बाजार के दुकानदार रमनदीप ने कहा कि पिछले एक महीने से सड़क को उखाड़ कर रखने से दुकानदारों का व्यापार ठप हो कर रह गया है। कोई आता ही नहीं। दुकानदारों के खर्चे भी पूरे नहीं हो रहे। विजय कुमार बोले - वह भी मैनहोल के खुले गटर की वजह से गिर गए थे। उनके पैर पर चोट लग गई थी। टांग पर लगी चोट के कारण अभी भी दर्द है।

अजय कुमार ने कहा कि टूटी पड़ी सड़क पर हर रोज कोई कोई महिला गिर कर चोटिल हो जाती है। सबसे ज्यादा दिक्कत का सामना बारिश में करना पड़ता है। तब पानी भर जाने पर मैनहोल दिखते ही नहीं।

एसडीओ भारत भुषण से बहस करते रैनक बाजार के दुकानदार। -भास्कर

सड़क बनाने से पहले लेंटर डाला जाएगा : पीएस जग्गी

नगरनिगम के सहायक कमिश्नर पीएस जग्गी ने रैनक बाजार के नीचे धंस चुके मेनहोल पर लेंटर डाल कर पक्का करने की मांग को स्वीकार करते हुए कहा बाजार अत्यंत व्यस्त होने के कारण नीचे धंस चुके मेनहोल पर नया लैटर डालने आदेश दे दिया है तथा सड़क बनाने से पहले लेंटर डाला जाएगा ताकि नई बनाई सड़क को दोबारा तोड़ना पड़े