पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • बिजली कर्मियों ने 14 को हड़ताल की धमकी दी

बिजली कर्मियों ने 14 को हड़ताल की धमकी दी

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बोले- मांगें मानी तो 14 अक्टूबर को करेंगे एक दिन की हड़ताल

भास्कर न्यूज | जालंधर

पीएसईबीइंप्लाइजज्वाइंट फोरम ने देश भगत यादगार हॉल में एक कन्वेन्शन कराई। इसमें जालंधर, कपूरथला, नवांशहर और होशियारपुर के लगभग 300 कर्मचारी शामिल हुए। प्रधान सुरजीत सिंह गढ़शंकर, आरएस यादव और विजय पाल ने बताया कि हम पावरकॉम मैनेजमेंट की ढुलमल नीतियों का विरोध करने के लिए इकट्ठा हुए हैं। उन्होंने मांग की कि पॉवर कॉम के 24 फरवरी 2014 वाले समझौते की कमियों को दूर किया जाए, पे बैंड को बढ़ाया जाए, रेगुलर भर्ती करना, आउट सोर्सिंग बंद करना, कांट्रेक्ट पर रखे मुलाजिमों को रेगुलर किया जाए, छांटे गए वर्करों की एडजस्टमेंट करना, नोडल कंप्लेंट सेंटर और ठेकेदारी सिस्टम को बंद किया जाए।

मुलाजिमों ने कहा कि अगर ये मांगे नहीं मांगी गईं तो 22 सितंबर से 30 सितंबर तक डिवीजन, एक अक्टूबर से 13 अक्टूबर तक काले झंडों के साथ फील्ड मार्च करेंगे। अगर फिर भी मांगे मानी गईं तो 14 अक्टूबर को एक दिन की हड़ताल की जाएगी। मौके पर खुशी राम, बलविंदर सिंह चट्ठा, जसवंत सिंह नड्डा, अमरजीत सिंह थिंद, शिव कुमार तिवाड़ी, प्रवेश कुमार, हंस राज पराशर, बलदेव सिंह होठी, जैल सिंह, सुरजीत राम, सुशील कुमार, जनक राज मौजूद रहे।