- Hindi News
- सीवरेज पाइप टूटने के कारण धंसी नई बनी केएमवी दोआबा रोड
सीवरेज पाइप टूटने के कारण धंसी नई बनी केएमवी-दोआबा रोड
जालंधर | केएमवीसे दोआबा कॉलेज के बीच सड़क धंसने की वजह एक बार फिर विवादों के घेरे में है। सत्ताधारी पार्टी भाजपा के पार्षद भगवत प्रभाकर तथा काग्रेंसी पार्टी के जिलाध्यक्ष रजिंदर बेरी पार्षद दल के नेता जगदीश राजा ने सड़क बनाने में हल्की क्वालिटी का मैटीरियल प्रयोग करने का आरोप लगाया था, जिसके बाद यह सड़क काफी दिन विवाद कारण बनी रही।
वहीं सड़क धंसने का कारण सीवरेज की पाइप धंसना बताया जा रहा है। निगम ने बुधवार को इसे ठीक किया। पाइप जहां से लीक थी मैनहोल बना दिया है। धंसी सड़क पर बैरिकेट लगा दिए गए। बेरी ने कहा कि शहर कि अधिकतर सड़कें टूटी हुई हैं। करोड़ों रुपए खर्च कर बनाई सड़कें कुछ महीने बाद टूट जाने से साफ हो जाता है कि घटिया मैटीरियल का प्रयोग किया जा रहा है।