- Hindi News
- सात दिन में विजिलेंस की टीम देगी रेलवे की गड़बड़ियों की रिपोर्ट
सात दिन में विजिलेंस की टीम देगी रेलवे की गड़बड़ियों की रिपोर्ट
जालंधर|पंजाब भाजपाकला संस्कृति प्रकोष्ठ के कन्वीनर किशनलाल शर्मा युवा भाजपा के महामंत्री अशोक सरीन ने बताया कि रेल मंत्री ने भ्रष्टाचार के आरोपों में फंसे अधिकारियों के खिलाफ सात दिन में विजिलेंस जांच पूरी कर रिपोर्ट देने को कहा है। मंगलवार को विजिलेंस की टीम रेलवे स्टेशन पर जांच के लिए आई थी। किशनलाल शर्मा अौर सरीन ने फिरोजपुर मंडल के कुछ रेलवे अधिकारियों, आरपीएफ और कुछ अन्य लोगों की मिलीभगत की रेल मंत्री सदानंद गौड़ा से शिकायत की थी। इसमें पार्सल बुकिंग के भार, मालभाड़े, पार्सल द्वारा टैक्स चोरी, लोडिंग अनलोडिंग, करंट बुकिंग, तत्काल बुकिंग, टिकट बुकिंग एजेंटों के साथ अधिकारियों की मिलीभगत, टीईटी द्वारा लोगों से ज्यादा वसूली की शिकायत की थी। कई अधिकारियों की लंबे समय से एक ही पद पर तैनाती की भी शिकायत की थी। इस पर सात दिन के अंदर हर विभाग के प्रमुख अधिकारी अपनी रिपोर्ट रेलवे बोर्ड के चेयरमैन को देंगे। रेलवे बोर्ड के चेयरमैन यह रिपोर्ट रेल मंत्री के समक्ष पेश करेंगे।
किशनलाल शर्मा और अशोक सरीन ने की थी शिकायत