- Hindi News
- पोटैटो ट्रेडर्स के फाउंडर प्रेसिडेंट जवाहर लाल ढल्ल को श्रद्धांजलि
पोटैटो ट्रेडर्स के फाउंडर प्रेसिडेंट जवाहर लाल ढल्ल को श्रद्धांजलि
जालंधर | जालंधरपोटैटो ट्रेडर्स प्रोड्यूसर्स एसोसिएशन, विजय नगर वेलफेयर सोसायटी के प्रधान कांग्रेस नेता जवाहर लाल ढल्ल (63) को श्री महावीर जैन भवन कपूरथला चौक में श्रद्धांजलि दी गई। उनका 27 जनवरी को देहांत हो गया था। उनके परिवार में प|ी दर्शना ढल्ल, दो बेटियां भावना बजाज और कामना अरोड़ा हैं। सांसद संतोख चौधरी ने कहा कि जवाहर ढल्ल ने जालंधर पोटैटो ट्रेडर्स के फाउंडर प्रेसिडेंट के तौर पर काम कर आलू खेती में पूरे देश में जालंधर को नाम बनाने में अपना महत्वपूर्ण योगदान दिया। वह धार्मिक, सामाजिक और राजनीतिक कार्यों में भी बढ़-चढ़ कर हिस्सा लेते थे।
शोकसभा में शहर के जाने-माने लोगों ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। इनमें विधायक मनोरंजन कालिया, सीपीएस केडी भंडारी, विधायक रमनजीत सिंह खडूर साहिब, पूर्व मंत्री चौधरी जगजीत सिंह, पूर्व मंत्री अवतार हैनरी, पूर्व विधायक राज कुमार गुप्ता, देवी तलाब मंदिर प्रबंधक कमेटी के प्रधान शीतल विज, भाजपा नेता गुलशन व्यास, अकाली नेता गुरदीप सिंह नागरा, डिम्पी सचदेवा, रछपाल बब्बू, जसविन्द्र वरियाणा, वेद कवात्रा, गोल्डी खोसला, अकाली नेता दिनेश ढल्ल, पूर्व पार्षद पवन गुप्ता, विपन चड्डा बब्बी, शिव वर्मा, मंजीत सिंह सरोया, अमृत खोसला, दर्शन लाल, रमेश सहगल, बलविंदर सिंह, महेश पूर्णचंद बजाज, सुनील मदान, मोनू पूरी, बीएस अरोड़ा, जगत मोदी, राजेश भट्टी, राजेश पदम, अमित खरबंदा, तरुण ढल्ल, पूर्व ज्ञान चंद, पूर्व पार्षद कस्तूरी लाल शर्मा, रमन नेगी, ब्रिज मोहन सचदेवा, जतिंदर जैकला, लक्ष्मी शर्मा, शिव वर्मा, अक्षय ढल्ल, इंदरजीत ढल्ल, सुभाष चंद्र ढल्ल, डॉ. सोनिया वासल, डॉ. राजकुमार वासल, जतिंद्र बजाज, हरजीत अरोड़ा, जतिन अरोड़ा, सुभाष महेन्द्रू, नवीन कुमार, सुभाष ढल्ल, मोहन जैन, दिनेश जैन पंकज कुमार शामिल थे।