- Hindi News
- संक्रामक रोगों पर बच्चों के डॉक्टरों की वर्कशॉप आज
संक्रामक रोगों पर बच्चों के डॉक्टरों की वर्कशॉप आज
जालंधर | बच्चोंके डॉक्टरों की संस्था इंडियन एकेडमी ऑफ पीडियाट्रिक्स (आईएपी) ने संक्रामक रोगों पर नया चैप्टर बनाया है। इन्फेक्शियस डिजीसेस चैप्टर के पंजाब के फाउंडर प्रेजीडेंट डॉ. अनिल सूद ने बताया कि पहली रीजनल वर्कशॉप 8 फरवरी को सुबह साढ़े नौ बजे से शाम पांच बजे तक होटल रीजेंट पार्क में होगी। इसमें अहमदाबाद से आईएपी के पूर्व प्रधान डॉ. राजू शाह, दिल्ली से डॉ. चितकारा और डॉ. कुकरेजा डॉक्टरों को संक्रामक रोगों से बचाव और इलाज के बारे में ट्रेनिंग देंगे।