- Hindi News
- अध्यापकों ने रैली निकाल सरकार का पुतला फूंका
अध्यापकों ने रैली निकाल सरकार का पुतला फूंका
एसएसए रमसा अध्यापक यूनियन पंजाब की जिला इकाई ने शिक्षा विभाग में रेगुलर करने की मांग को लेकर रोष रैली निकाल डीसी आफिस के सामने सरकार का पुतला फूंका। रोपड़ में अध्यापकों पर हुए लाठीचार्ज की घटना पर भी रोष व्यक्त किया। उन्होंने मांग की है कि लाठीचार्ज कर आठ अध्यापकों पर झूठे केस दर्ज किए गए हैं उन्हें बिना किसी शर्त रद्द किया जाए। इससे पूर्व एसएसए रमसा सहित विभिन्न अध्यापक यूनियनों ने देश भगत यादगार हाॅल में रोष स्वरूप बैठक की।
प्रदेश कन्वीनर मोहम्मद दाउद आलम ने बताया कि सरकार से यही मांग है कि अध्यापकों को डिपार्टमेंट में शामिल कर रेगुलर किया जाए, महिला अध्यापकों को छह महीने की प्रसूता छुट्टी दी जाए, मेडिकल कमाई छुट्टियों का नोटिफिकेशन जल्द किया जाए अन्यथा 14 फरवरी को रोपड़ में प्रदेश स्तरीय रैली कर सरकार को जवाब दिया जाएगा। यहां लवतार सिंह, गुरप्रीत सिंह, सिम्मी, सुरिंदर सिंह, शिवानी, बीएड फ्रंट टीचर के उपप्रधान चंद्र शेखर, मास्टर कैडर हरबंस लाल, डीटीएफ प्रधान दिलबाग सिंह, कुलविंदर सिंह, कम्प्यूटर टीचर, पवन कुमार, तिलक राज, हरजीत सिंह, जतिंदर सिंह, गुरमुख सिंह और मंगलजीत सिंह मौजूद रहे।