क्राइम रिपोर्टर | जालंधर
क्राइम रिपोर्टर | जालंधर
मॉडलहाउस के न्यू करतार नगर के 55 साल के अश्विनी खन्ना ने मंगलवार शाम गले में फंदा लगाकर जान दे दी। सुसाइड नोट में खन्ना ने अपनी मौत के लिए बहू कनिका और सेंट्रल टाउन में रहते उसके भाई मनीष अरोड़ा को जिम्मेदार ठहराया है।
अश्विनी खन्ना के बेटे अमित खन्ना ने बताया कि वह ओल्ड कपूरथला रोड पर पिता के साथ अमित वायर स्टोर नाम से कारोबार करते हैं। उसकी कनिका से लव कम अरेंज मैरिज थी। शादी के बाद पता चला कि कनिका शराब पीती है और जुआ भी खेलती है। उसके पिता और मां मधु इससे परेशान थे। वे कनिका को रोकते तो वह झगड़ा करती। 2008 में कनिका ने उसके पिता पर बुरी नजर रखने का आरोप लगाया था। इससे परेशान होकर पिता मां के साथ तारा एवेन्यू में रहने लगे। पिता मुझसे भी नाराज हो गए। 2010 में घर लौट आए तो कनिका ने फिर झगड़ा करना शुरू कर दिया। कनिका को सुधरने के लिए कहते तो वह पिता पर आरोप लगा देती। इस पर मेरे पिता और मां फिर से अपने पुश्तैनी घर किला मोहल्ले में रहने लगे। बीते साल मां और पिता घर लौट आए। कनिका कभी शराब के नशे में सड़क पर मिलती तो कभी संदिग्ध लोगों के साथ। घर का माहौल खराब हो चुका था। साला मनीष बहन को रोकने की बजाय यह कह देता कि - शराब पीना कोई बुरी बात नहीं है। 27 जनवरी को वह शादी में पुणे चला गया।
कनिका ने उसके जाने के बाद खूब ड्रामा किया। पिता और मां से 28 जनवरी को झगड़ा किया और 29 को मायके चली गई। 31 जनवरी को भार्गव कैंप में पिता और उसके खिलाफ झूठा केस दर्ज करवा दिया। इस बात से पिता परेशान थे। शाम पांच बजे वह मां और मौसी कुसुम के साथ मलका चौक में दवा लेने चले गए। साढ़े सात बजे लौटे तो पिता ड्रांइग रूम में पंखे के सहारे फंदे से लटक रहे थे। नीचे उतारा उनकी मौत हो चुकी थी। हालांकि सुसाइड नोट में खन्ना ने कनिका की मां का भी जिक्र किया है, लेकिन अमित खन्ना ने एफआईआर प|ी और साले के खिलाफ दर्ज करवाई है।
एसीपी रविंदर पाल सिंह संधू ने कहा कि दोनों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। रात 11 बजे पुलिस ने सेंट्रल टाउन की गली नंबर 11 में रहती कनिका और उसके भाई की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी तो घर पर ताले लगे मिले। दोनों की गिरफ्तारी के लिए रेड की जा रही है।