पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • एसबीआई ग्रीन पावर स्कीम के तहत गांवों में लगाएगा सोलर स्ट्रीट लाइट्स

एसबीआई ग्रीन पावर स्कीम के तहत गांवों में लगाएगा सोलर स्ट्रीट लाइट्स

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जालंधर | स्टेटबैंक ऑफ इंडिया (एसबीआई) ग्रीन पावर स्कीम के तहत कुछ गांवों को गोद लेकर वहां सोलर स्ट्रीट लाइट्स लगाएगा। स्टेट बैंक के एजीएम सतीश कुमार वर्मा ने बताया कि देश भर में एसबीआई की 14 हजार ब्रांचें हैं। पंजाब में 1100 ब्रांच हैं। जिले में 64 में से 32 शहर में हैं। उन्होंने बताया कि इस स्कीम के तहत एसबीआई की एक ऑफिस ब्रांच पांच गांवों को गोद लेगी। एक रीजनल ब्रांच दफ्तर के अंतर्गत 25 ब्रांच आती हैं। देश भर में 70 आरबीओ हैं जोकि 350 गांवों को गोद लेंगे।