पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • नगर कौंसिल और नगर पंचायतों के लिए नामांकन आज से दािखल होंगे

नगर कौंसिल और नगर पंचायतों के लिए नामांकन आज से दािखल होंगे

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
छहनगरकौंसिल और दो पंचायतों के लिए 25 फरवरी को चुनाव नोटिफिकेशन मंगलवार को जारी हो गई है। चुनाव के लिए नगर कौंसिल आदमपुर के लिए रिटर्निंग अधिकारी एसडीएम जालंधर-1 रजत ओबराय, अलावलपुर के लिए तहसीलदार जालंधर-1 मनदीप सिंह ढिल्लों, करतारपुर के लिए एसडीएम जालंधर-2 वरिंदरपाल सिंह बाजवा, नकोदर के लिए एसडीएम नकोदर कुलवंत सिंह, फिल्लौर के लिए एसडीएम फिल्लौर जसबीर सिंह, नूरमहल के लिए तहसीलदार फिल्लौर शीशपाल सिंह, लोहियां खास के लिए एसडीएम शाहकोट डॉ संजीव शर्मा और महतपुर के लिए एसडीएम नकोदर कुलवंत सिंह होंगे जो अपने ऑफिस में नामज़दगी पत्र प्राप्त करेंगे।

जिला चुनाव अफसर डीसी कमल किशोर यादव ने बताया कि आदमपुर, अलावलपुर, करतारपुर, नकोदर, फिल्लौर और नूरमहल की नगर कौंसिल के लिए लोहियां खास और महतपुर का नगर पंचायतों के लिए उम्मीदवार अपने नामज़दगी पत्र फार्म 11 से 13 फरवरी तक अपने संबंधित रिटर्निंग अधिकारी के पास सबुह 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक जमा करवा सकते हैं। उन्होंने बताया कि कुल 110 वार्डों के लिए करवाए जा रहे।