पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • पहिए में फंसी लाश को बस पलट कर िनकाला

पहिए में फंसी लाश को बस पलट कर िनकाला

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सिटी रिपोर्टर| जालंधर/कपूरथला

कपूरथला-सुभानपुरमार्ग पर मंगलवार शाम करीब 6 बजे बस और बाइक की हुई टक्कर में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे में बाइक पर पीछे बैठा व्यक्ति जख्मी हो गया। कपूरथला से सुभानपुर जा रही बस की सुभानपुर से रही बाइक की टक्कर हो गई। इस कारण बाइक चालक बस के टायर के नीचे गया और मौके पर दम तोड़ दिया। टायर के बीच फंसी लाश को पुलिस और राहगीरों ने निकालने की कोशिश की, लेकिन नहीं निकला। इस पर पुलिस ने बस सवारियों और राहगीरों की सहायता से बस को पलट दिया और लाश को बाहर निकाला। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंचे डीएसपी सबडिवीजन महिन्द्र सिंह और थाना कोतवाली प्रभारी परमिंद्र सिंह ने बताया कि मृतक की पहचान गांव विलाकोठी के रहने वाले कुलदीप सिंह के रूप में हुई है।