- Hindi News
- अंतिम श्राद्ध आज, सुबह 11.45 बजे तक मुहूर्त
अंतिम श्राद्ध आज, सुबह 11.45 बजे तक मुहूर्त
जालंधर| पितृपक्षके 15 दिन की हरेक तिथि को श्राद्ध निर्धारित हैं। मगर अमावस्या पितरों के लिए परम फलदायी है। ये बुधवार को है। इसे सर्व पितृ विसर्जनी अमावस्या भी कहते हैं। श्राद्ध के लिए मुहूर्त 11.45 बजे तक है। जो लोग 15 दिनों में किसी कारणवश पूजन नहीं कर पाए वे बुधवार को पूजन कर सकते हैं। मंदिर श्री सिद्ध बाबा केशवनाथ जठेरे महेंद्रू बाहरी बिरादरी सभा शेर सिंह कालोनी बस्ती पीरदाद द्वारा हवन सुबह आठ बजे होगा।