पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • चश्मदीद कोरियन इंजीनियर की बेटी सन्नी हादसे के बारे में बताती रो पड़ी और बोलीं तेज रफ्तार गाड़ी दे

चश्मदीद कोरियन इंजीनियर की बेटी सन्नी हादसे के बारे में बताती रो पड़ी और बोलीं - तेज रफ्तार गाड़ी देखकर हम साइड पर रुक गए, तभी...

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
लड़खड़ाती गाड़ी हमसे टकराई और सुमीन को 100 फीट तक घसीटती ले गई

sandeep.sahi@dbcorp.in

21नवंबर कादिन मैं कभी नहीं भूल सकती। मैं छोटे भाई सुमीन के साथ ट्यूशन से लौट रही थी। गुरु गोबिंद सिंह एवेन्यू से अजीत नगर रोड पर अभी चढ़े ही थे कि देखा पीछे से एक तेज रफ्तार महिंद्रा गाड़ी जिसका म्यूजिक तेज था, इधर-उधर डोलती रही है। गाड़ी की रफ्तार देखकर हम डर गए। मैंने सुमीन को गाड़ी डिवाइडर के पास खड़े करने को कहा। सोचा - गाड़ी निकल जाएगी तो चले जाएंगे, लेकिन ड्राइवर ने पीछे से सीधे हम पर गाड़ी चढ़ा दी। मैं तो वहीं गिर गई, लेकिन एक्टिवा चला रहे भाई को गाड़ी 100 फीट तक घसीटती ले गई। मेरी दोनों टांगें ऐसे सुन्न हो गई, जैसे कट गई हों। 20 मिनट तक मेरे मुंह से आवाज नहीं निकली। भाई को दूर गिरे देख रही थी। वहां से लोग भी गुजरते गए, लेकिन किसी ने उठाया नहीं। फिर एक युवक आया, जिसके फोन से मैंने मां को फोन किया। भाई के सिर, चेहरे, टांगों और हाथों पर कई जगह चोटें लगी थीं। सड़क पर खून ही खून था। हादसे के बाद ड्राइवर गाड़ी लेकर भाग गया। उसकी हैडलाइट बंपर का कुछ हिस्सा वहीं गिर गया था। ये कहना है बलदेव नगर के रहने वाले कोरियाई इंजीनियर ली जेव की 12वीं क्लास की स्टूडेंट बेटी ली सन्नी का।

घटना को याद करते हुए वह एक बार तो रो ही पड़ीं और कुछ संभल कर बोली गाड़ी का म्यूजिक बहुत तेज था। वे गाड़ी को देखकर डर गए थे और उसने भाई को रोक दिया। लेकिन उसे नहीं पता था कि ड्राइवर रुकने पर भी उन्हें टक्कर मार देगा।

वहीं, पिता ली-जेव ने बताया कि ऑर्थो डॉक्टर ने कहा है कि एक महीने तक बेटी भी बैड से नहीं उठ पाएगी। उसके घुटने का ऑपरेशन होना है। उन्होंने बेटी की प्रभावित हो रही पढ़ाई पर भी चिंता जताई।

^ तेज रफ्तार गाड़ी में ऊंची आवाज में म्यूजिक लगा था

^ भाई खून से लथपथ पड़ा रहा। मेरी 20 मिनट तक आवाज नहीं निकली

^ लोग पास से गुजरते गए, किसी ने भाई को नहीं उठाया

बुलंदपुर की शांति प्रिंटिंग प्रैस की है गाड़ी

मां बलविंदर कौर के साथ ली सन्नी।

पिता ली-जेव ने बताया कि हादसे के अगले दिन गाड़ी इंडस्ट्रियल एरिया में एक वर्कशॉप में देख मेरे सांडू ने गाड़ी के बारे बताया था। मैंने उसकी फोटो खींची और बेटी को दिखाई तो उसने तुरंत इसकी पहचान की। इसके बाद उन्होंने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने गाड़ी कब्जे में ले ली। उसके अगले दिन