पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • अपने आइडिया लाएं, इन्हें आगे बढ़ाने वाले बहुत, ये आगे बढ़ने का दौर है

अपने आइडिया लाएं, इन्हें आगे बढ़ाने वाले बहुत, ये आगे बढ़ने का दौर है

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पंजाबटेक्निकलयूनिवर्सिटी ने एयरटेल के सीईओ सुनील भारती मित्तल को डॉक्टरेट की मानद डिग्री दी है। मित्तल ने यूनिवर्सिटी की 12वीं कन्वोकेशन में स्टूडेंट्स के साथ अपनी सफलता के कुछ पहलू सांझा किए। टेक्नोलॉजी से जुड़ने, नई खोज और अपने आइडिया को आगे बढ़ाने की सीख दी। साथ ही कहा है कि भारत में इन्फ्रास्ट्रक्चर तेजी से बढ़ रहा है। इसके लक्ष्यों को पूरा करने के लिए पीएम नरेंद्र मोदी की डिजिटल इंडिया कैंपेन अहम कदम है। डिग्री करके जो युवा यूनिवर्सिटी से निकलेंगे, उनके लिए तरक्की की अपार संभावनाएं हैं। अपने आइडिया लाएं। नई खोज करें। आइडिया को आगे बढ़ाएं। आपके पास टेक्नोलॉजी की स्पोर्ट है। बैंक आपको पैसा देने के लिए तैयार हैं। अपना रोजगार शुरू करने के लिए इससे अच्छा दौर कभी नहीं था...। देश में रेलवे, सड़क-पुल और बाकी इंफ्रास्ट्रक्चर तेजी से बढ़ रहा है। इसमें रोजगार की बहुत संभावनाएं हैं...। इसके अलावा पीएम मोदी का डिजिटल इंडिया इंफ्रास्ट्रक्चर की कमी दूर करेगा क्योंकि योजनाओं का आधार डिजिटलाइजेशन ही है।

पंजाब का मोहाली शहर टेक्नोलॉजी की हब से लिहाज से अहम... |मैं मिट्टी पुत्र हूं। इतना कहकर भारती पास बैठे हीरो मोटर काॅर्प के एसके मुंजाल की तरफ इशारा करके बोले- मैंने लुधियाना में कई साल काम किया। मुंजाल साहिब और मैं इकट्ठे पढ़े। पंजाब एग्रीकल्चर, इंडस्ट्री और एजुकेशन में आगे बढ़ रहा है। पीएयू और पीटीयू जैसे यहां पर संस्थान हैं। टेक्नोलॉजी की हब के लिहाज से पंजाब का मोहाली शहर अच्छा है। यहां पर पन वायर का चिप बनाने वाला देश का बेहतरीन प्लांट था। उसे आग लग गई थी। मुझे पूरा विश्वास है कि सरकार इसे दोबारा चलाने के लिए काम कर रही होगी।

सुनील भारती मित्तल ने बताया कि उन्होंने इंडिया का पहला टेलीफोन प्लांट भी लगाया।

एजुकेशन में प्राइवेट पार्टनरशिप बढ़ाएं, रेस्टलेस सिटीजंस बनें... |चुनौतियां भी हैं। हर साल हमारे यहां 1800 डाॅक्टरेट निकलते हैं, जबकि चीन और यूएसए में भी इतने ही लोग निकलते हैं। विश्व में भारतीय युवाओं को तेजी से घुलने-मिलने वाले, ईमानदार और अनुशासित माना जाता है। जो युवा आज 16-17 साल के हैं, वो जब 26 के होंगे तो उनके लिए रोजगार के मौके भी होने चाहिए। इन्हीं पर पूरी दुनिया की नजर है।

मैंने 20 हजार रुपए में साइकिल पार्ट्स की फैक्ट्री शुरू की

सुनील भारती मित्तल बोल