पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • टक्कर मारने के बाद गाड़ी को भगाता रहा ईटीओ

टक्कर मारने के बाद गाड़ी को भगाता रहा ईटीओ

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
नईबारादरी में क्रिकेटर हरभजन सिंह भज्जी के घर के सामने रिक्शावाले को टक्कर मारने केबाद शराबी ईटीओ वहां से कार को भाग ले गया। थोड़ी ही दूरी पर उसने गढ़ा गांव पर पहले साइकिल पर जा रहे गढ़ा के रहने वाले असलम को टक्कर मार कर घायल कर दिया। वहां से कुछ ही दूरी पर एक्टिवा पर जा रहे अर्बन इस्टेट फेस वन के आर्मी एंक्लेव के रहने वाले परविंदर सिंह को टक्कर मारी। परविंदर लवली ऑटो नवांशहर में काम करके लौट रहे थे। वहां पर भी उसने रुकने की बजाय गाड़ी को भगा लिया और पैदल जा रहे सुभाष सिंह को गाड़ी से टक्कर मार दी। टक्कर के शोर से गढ़ा गांव के लोग इकट्ठा हो गए। जब उन्होंने ईटीओ बलजिंदर सिंह को गाड़ी से बाहर निकाला, तो ईटीओ बलजिंदर सिंह ने हंगामा करना शुरू कर दिया। इसके बाद लोगों ने उसको थाना सात की पुलिस के हवाले कर दिया। जब पुलिस ईटीओ बलजिंदर सिंह को थाना सात में लेकर गई, तो वहां पर ईटीओ के समर्थक ने आकर हंगामा करना शुरू कर दिया और मीडिया के साथ भी बदसलूकी की गई। इसके बाद एएसआई भूषण ईटीओ बलजिंदर सिंह को मेडिकल के लिए सिविल अस्पताल ले आए। जहां पर ईटीओ ने खूब हंगामा किया।

पुलिस ईटीओ को सिविल अस्पताल में मेडिकल के लिए लाई तब तक भी नशा उतरा नहीं था। वह मीडिया और लोगों को देखकर हंसता रहा। चला भी नहीं जा रहा था।

अस्पताल मंे ड्रामेबाजी