- Hindi News
- गाड़ी की खरीद के साथ ही पक्का नंबर मिलेगा
गाड़ी की खरीद के साथ ही पक्का नंबर मिलेगा
गाड़ी खरीदते ही हाई सिक्योरिटी नंबर भी लगाने की योजना
भास्करन्यूज | जालंधर
इसीमहीने के अंत में ट्रांसपोर्ट विभाग नई गाड़ियों की खरीद पर टेंपरेरी नंबर की बजाय पक्का नंबर ही जारी करेगा। पांच अगस्त को जालंधर में ट्रांसपोर्ट सेक्रेटरी अनुराग अग्रवाल इसकी घोषणा करके गए थे। अब योजना फाइनल स्टेज पर है।
बारह दिसंबर को चंडीगढ़ में अनुराग अग्रवाल ने राज्य भर से डीलरों और डीटीओ की मीटिंग बुलाई है। इसमें बताया जाएगा कि कब से नई सर्विस शुरू होगी। इसके अनुसार काम कैसे करना है। इसी के चलते वीरवार को डीटीओ दफ्तर ने टेंपरेरी नंबर जारी नहीं किए।
गाड़ी खरीदते ही प्रोवीजनल आरसी मिलेगी
अभीगाड़ी की आरसी विक्रेता डीलर ही एप्लाई करते हैं। ग्राहक उन्हें ही इसकी फीस जमा करा देता है।
वहां से एक महीने के लिए टेंपरेरी नंबर जारी हो जाता है।
अब जब गाड़ी खरीदी जाएगी तो प्रोवीजनल आरसी ग्राहक को मिल जाएगी।
-मौके पर ही हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट लग जाएगी।
महीने बाद जब गाड़ी की पहली सर्विस होगी तो डीलर मौके पर ही फाइनल आरसी पकड़ा देगा।
हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट गाड़ी की सीरीज के अनुसार तैयार करके डीलर को मिल जाएगी। जैसे ही कोई गाड़ी बिकेगी, ये प्लाट मालिक को अलाट कर देंगे। महीना भर इंतजार नहीं करना पड़ेगा।