- Hindi News
- सब्जी मंडी से नहीं हटीं फड़ियां, मार्केट कमेटी ने प्रशासन से मांगी पुलिस फोर्स
सब्जी मंडी से नहीं हटीं फड़ियां, मार्केट कमेटी ने प्रशासन से मांगी पुलिस फोर्स
जालंधर | मार्किटकमेटी ने वीरवार को सब्जी मंडी के फड़ी वालों को फ्रूट मंडी में शिफ्ट करने की मुहिम को टाल दिया है। जिला मंडी अफसर एचएस रंधावा ने कहा की जिला प्रशासन को फड़ियां शिफ्ट करने के लिए सुरक्षा मुलाजिम उपलब्ध करवाने के लिए कहा गया है।
उन्होंने कहा कि सुरक्षा मुलाजिम उपलब्ध होते ही सब्जी मंडी से फड़ियों को हर हाल में शिफ्ट करवाया जाएगा। वहीं, वीरवार को भी सब्जी मंडी में फड़ी वालों ने पहले वाली जगह पर कार्य जारी रखा तथा नई जगह पर शिफ्ट होने से इंकार किया है। उन्होंने कहा की वह अपने हक के लिए संघर्ष करेंगे।
सब्जी मंडी में लगी फड़ी में खरीदारी करते लोग।