पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • घर वापसी को धर्मांतरण बताना गलत : किशन लाल शर्मा

घर वापसी को धर्मांतरण बताना गलत : किशन लाल शर्मा

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जालंधर | जनजागृति मंच पंजाब ने उत्तर प्रदेश में हुई घर वापसी की घटना को धर्मांतरण बताते हुए हिंदू संगठनों पर केस दर्ज करने पर निंदा की। चेयरमैन किशन लाल शर्मा ने कहा कि दुर्भाग्य की बात है कि हिंदुओं के धर्मांतरण का गंदा खेल आज सालों बाद भी चल रहा है। इसमें मिशनरी संस्थाएं विदेशी धन पर पल कर गुमराह कर रही है। जब स्थानीय लोग इस धर्मांतरण का विरोध करते हैं तो हमारे स्वयंभू धर्मनिरपेक्ष दल धार्मिक स्वतंत्रता की आजादी का वास्ता देकर धर्मांतरण को सही ठहराते हैं। उपप्रधान अशोक सरीन, अवतार सिंह तारी, अमरीक सिंह विरदी, श्रवण कुमार शर्मा, मलकीत सिंह, सुरेंद्र कुमार, सुकुल महाजन, हैप्पी शर्मा, रणवीर नन्हा, रवि थापर, लाडा रामपाल, संदीप सिंह, मनीष कांगो, बिन्नी कुमार, जयविंदर कुमार थे।