पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • मिड डे मील मुलाजिमों ने फूंकी आदेश की प्रतियां

मिड-डे मील मुलाजिमों ने फूंकी आदेश की प्रतियां

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
मिडडे मील स्कीम के अधीन काम करने वाले कर्मचारी रेगुलर करने की मांग लेकर तीन दिसंबर से हड़ताल पर हैं। उनकी इसी हड़ताल की वजह से डीजीएसई जीके सिंह ने सभी को ताड़ना पत्र जारी कर दिया है।

शिक्षा अधिकारियों को आदेश दिए हैं कि वह हड़ताल पर गए कर्मचारियों को तीन दिनों के भीतर वापिस ड्यूटी पर हाजिर करवाएं। अगर सभी ड्यूटी पर नहीं आते हैं तो दफ्तर में जानकारी दें ताकि उन पर अनुशासनहीनता की कार्रवाई की जा सके। इसके विरोध में ही वीरवार को मिड डे मील कुक वर्कर यूनियन कर्मचारियों ने डीसी दफ्तर में प्रदर्शन करते हुए डीजीएसई की प्रतियां फूंक प्रदर्शन किया।

सभी ने मांगों पर सहमति बनने तक कलम छोड़ हड़ताल पर रहने की ही चेतावनी दी है। यही नहीं 13 दिसंबर को लुधियाना में रोष रैली निकालेंगे। यूनियन ने एडीसी प्रीतम सिंह को सरकार और शिक्षा मंत्री के नाम का मांग पत्र दिया। इस अवसर परयहां जसविंदर कौर, प्रेम कुमारी, राहुल, प्रियंका, रजनी, रोहित थे।