पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • पीएनबी का बस्ती नौ में ग्राहक सम्मेलन

पीएनबी का बस्ती नौ में ग्राहक सम्मेलन

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जालंधर | पंजाबनेशनल बैंक ने बस्ती नौ की ब्रांच के 45वें स्थापना दिवस पर विशेष ग्राहक संपर्क कार्यक्रम करवाया। इसमें जालंधर मंडल के प्रमुख डाॅ. राजेश यदुवंशी भी उपस्थित रहे। 40 से अधिक ग्राहकों ने हिस्सा लिया। डॉ. राजेश यदुवंशी ने बैंक की विशेष कुशल व्यापारी योजना की जानकारी दी। किसी भी वर्ग के व्यापारी इस योजना के अंतर्गत आसान शर्तों पर बैंक से लोन ले सकते हैं। व्यापारी अपने स्टॉक, बुक डेबिट के अलावा दुकान शोरूम खरीदने उसके नवीनीकरण के लिए और व्यापार की जरूरत के हिसाब से किसी भी तरह का सामान खरीदने के लिए बैंक से लोन ले सकते हैं।