पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • बीमा बिल के विरोध में हड़ताल पर चले जाएंगे बीमा मुलाजिम

बीमा बिल के विरोध में हड़ताल पर चले जाएंगे बीमा मुलाजिम

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
अगरकेंद्र सरकार बीमा बिल पास करती है तो बीमा कर्मचारी हड़ताल पर चले जाएंगे। इसका ऐलान वीरवार को बीमा कर्मचारियों की गेट रैली को संबोधित करते हुए नार्दर्न जोन इंश्योरेंस इंप्लाइज एसोसिएशन के सचिव सुरजीत राम ने की।

उन्होंने कहा कि बीमा बिल के लिए बनी सेलेक्ट कमेटी की सिफारिशों का विरोध में देशभर के बीमा कर्मचारी रोष प्रदर्शन और गेट रैलियां कर रहे हैं। बीमा बिल पर बनी कमेटी ने भारतीय बीमा क्षेत्र में सीधे विदेशी निवेश 26 फीसदी से बढ़ाकर 49 फीसदी करने वाली रिपोर्ट शुक्रवार को राज्यसभा में पेश कर दी। जिसको जल्दी-जल्दी केंद्र सरकार की कैबिनेट ने भी स्वीकृत कर दिया।

सरकार के इस घातक कदम से निजी विदेशी बीमा कंपनियों का हमारे देश की छोटी बचतों पर कब्जा हो जाएगा। इस एकत्रित पैसे को वे अपने लाभ बढ़ाने के लिए इस्तेमाल करेंगे जिसके कारण देश के आधारभूत ढांचे के लिए फंड की भारी कमी पैदा हो जाएगी। संगठन के मंडल प्रधान वेद कुमार ने बताया कि सरकार सब कुछ विदेश पर छोड़ रही है। जिस पर विश्वास करना सच्चाई से कोसों दूर है। विशेषकर बीमा जैसे संवेदनशील क्षेत्र में। जिससे देश की आर्थिक प्रभुता गिरवी रखी जाएगी। इस बिल को वापस लिया जाए। इस मौके पर कामरेड पंकज भारद्वाज, राजिंदर कुमार, रजनीश सहगल, इंद्रदेव चोपड़ा और सुरिंदरमल समेत कई अन्य लोग उपस्थित रहे।

एलआईसी मुलाजिमोें ने बीमा िबल कमेटी की सिफारिशों के िवरोध में गेट रैली की।