पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • शहर में बने कोल्ड स्टोर रेगुलर करने को महकमें ने मांगे एतराज

शहर में बने कोल्ड स्टोर रेगुलर करने को महकमें ने मांगे एतराज

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
टाउनएंड कंट्री प्लानिंग विभाग ने जालंधर के मास्टर प्लान में आते 156 कोल्ड स्टोर रेगुलर करने का प्रोसीजर शुरू कर दिया है। इससे पहले सर्वे किया गया है। इसमें 21 कोल्ड स्टोर बगैर मंजूरी वाले चलते पाए गए हैं। विभाग ने वीरवार को ऑर्डर जारी करके जालंधर के लोगों से सुझाव और एतराज मांगे हैं। तीस दिन के अंदर डीसी दफ्तर के सामने स्थित पुडा कांप्लेक्स में सीनियर टाउन प्लानर के दफ्तर में एतराज और सुझाव दिए जा सकते हैं।

टाउन प्लानिंग में लगातार लोगों की मांग पर संशोधन हो रहे हैं। पिछले दिनों जीटीबी नगर की मेन रोड को व्यापारिक करने का प्रस्ताव बना था। इसका विरोध हुआ। अब रेजीडेंशियल एरिया में बने कोल्ड स्टोर रेगुलर करने के लिए लोगों से सुझाव और ऐतराज मांगे गए हैं। लोकल टाउन प्लानिंग दफ्तर से पता चला है कि ये फैसला चंडीगढ़ ऑफिस का है।

शहरमें इस समय 177 कोल्ड स्टोर : जालंधरसिटी के अंदर कोल्ड स्टोर की गिनती 177 है। टाउन प्लानर में सर्वे में पाया गया है कि 156 कोल्ड स्टोर को एनओसी जारी हो चुकी है। शेष 21 बगैर एनओसी के ही चल रहे हैं।

टाउन एंड कंट्री प्लानिंग विभाग ने 23 अगस्त 2010 (नोटिफिकेशन एसजेजे 323-8- जेडी) को जालंधर सिटी का मास्टर प्लान 0233 तय किया था। इसके तहत रेजिडेंशियल जोन में कोई भी व्यापारिक कंपाउंड नहीं होगा। जितने व्यापारिक कंपाउंड हैं, उन्हें सीएलयू लेना होता है। अब तक सिर्फ पुराने कोल्ड स्टोर ही चल रहे हैं। इन्हें 2020 के बाद बाहर करने का प्रावधान है।

सिटीमें नहीं खुलेगा कोई भी नया कोल्ड स्टोर

जालंधरमें टाउन प्लानर हरिंदर सिंह बाजवा बताते हैं कि कोल्ड स्टोरेज इंडस्ट्री ने विभाग से संपर्क किया था। इसके बाद 30 दिन में ऐतराज या सुझाव देने को कहा गया है। मौजूदा जो कोल्ड स्टोर हैं उन्हें मंजूरी के बाद बरकरार रहने दिया जाएगा। जबकि नए किसी भी कोल्ड स्टोर को खुलने की आज्ञा नहीं मिलेगी।