पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • लॉन्ग टर्म इन्वेस्टमेंट से मिलेगा शेयर मार्केट के ग्राहकों को फायदा

लॉन्ग टर्म इन्वेस्टमेंट से मिलेगा शेयर मार्केट के ग्राहकों को फायदा

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जालंधर | एचडीएफसीसिक्योरिटी की ओर से पहली बार जालंधर में इनवेस्टर अवेयरनेस प्रोग्राम करवाया गया। बीएसई एंड सीडीएसएल संयुक्त रूप से करवाए इस कार्यक्रम का उद्देश्य इन्वेस्टर को शेयर बाजार के वर्तमान हालात, भूतकाल और भविष्य के हालात के बारे में जानकारी देना था। कंपनी के रिसर्च हेड वीके शर्मा ने बताया कि शेयर बाजार में अभी इनवेस्टमेंट करने का बेहतरीन मौका है। क्योंकि अभी बाजार ऊंचाई पर चल रहा है। इसमें लांग टर्म इन्वेस्ट करके ग्राहक फायदा उठा सकते हैं। इंडिया में ही नहीं, बल्कि विश्व के शेयर बाजार ऊंचाई पर चल रहे हैं। शेयर बाजार में लोग पैसा लगाने से डरते है। लेकिन ऐसा नहीं है। इसमें अभी समय ठीक चल रहा है। इसलिए कोई भी मार्केट में पैसा लगाकर फायदा ले सकता है। इस मौके पर रिलेशनशिप मैनेजर संजीव कुमार, आरएसएम मंजीत सिंह, जेडएसएम विजय शर्मा, कंवलजीत सिंह, इंदरजीत सिंह, रमन भल्ला, भगत सिंह, रविंदर सिंह, आशीष पाल सिंह, वीके चोपड़ा, दीपक कुमार, दलजीत सिंह, सचिन गुप्ता समेत कई अन्य लोग उपस्थित रहे।