सीएनआई चर्च से क्रिसमस शोभायात्रा 16 को
गोलकनाथसीएनआई चर्च मिशन कपाउंड से 16 दिसंबर को सुबह 10.00 बजे शोभायात्रा निकाली जाएगी। शोभायात्रा चर्च से शुरू होकर जेल चौक, ज्योति चौक, कंपनी बाग, मिलाप चौक, भगत सिंह चौक, अड्डा टांडा, माई हीरां गेट से होते हुए पटेल चौक पहुंच कर संपन्न होगी।
ईसाई नेताओं की डीसी के साथ मीटिंग हुई। इसमें निगम कमिश्नर, एसपी सिटी वन, हेल्थ अफसर भी शामिल थे। पंजाब क्रिश्चियन मूवमेंट के प्रधान हमीद मसीह, यूपीए के प्रधान पास्टर मुश्ताक मसीह ने लुधियाना की सीएनआई की कैलवरी चर्च में शिव सेना की तरफ से किए हमले की निंदा की। राज्य सरकार से मांग की है कि जल्द सभी को गिरफ्तार किया जाए। यहां मुख्तियार मसीह, बिशप रूप लाल, बिशप पीजे सुलेमान, बिशप विजय क्लाइमेट, पादरी तनवीर, पादरी अशोक मसीह, पादरी तरसेम कलेर, पादरी विलसन, पादरी सुरिंदर गिल, डाॅ. तरसेम मसीह, सनावर भट्टी, पादरी एंथनी, चंद्रकांता, डा. थॉमस मसीह थे।
प्रेस क्लब में संबोिधत करते पंजाब क्रिश्चियन मूवमेंट के सदस्य। -भास्कर