- Hindi News
- भगवान शत्रु की भी लाज रखते हैं : प्रियंका बाबा
भगवान शत्रु की भी लाज रखते हैं : प्रियंका बाबा
न्यू कैलाश नगर में श्रीमद् भागवत कथा
भास्कर न्यूज | जालंधर
भगवाननेअपने अवतारों से यही बताया है कि जब-जब भक्त भगवान को पुकारता है। तब-तब भगवान उसकी रक्षा करने के लिए धरती पर आते हैं। चाहे फिर वो भगवान का शत्रु ही क्यों हो। यह प्रवचन धर्म प्रचार संघ और न्यू कैलाश नगर वेलफेयर सोसाइटी की ओर से करवाई श्रीमद् भागवत कथा में कथा व्यास साध्वी महंत प्रियंका बाबा ने कहे।
उन्होंने कहा कि जब श्री राम ने समुद्र में रामसेतु का निर्माण किया, तब रावण प्रभु राम जी को एक साधारण मानव ही समझता रहा। सेतु के बनता ही रावण की प|ी मंदोदरी ने कहा था कि जिसे आप साधारण मानव समझ रहे हो उसने तो समुद्र में राम सेतु का निर्माण कर दिया। राम नाम के पत्थर समुद्र पर तैरने लग पड़े। तभी रावण ने भी अपने नाम का पत्थर समुद्र में तैरने लग पड़ा। मंदोदरी इसे उसकी माया समझ रही थी। मंदोदरी की जिद पर ही रावण ने कहा कि उसने पत्थर उठा कर अपना नाम तो लिख दिया था, मगर उसे श्री राम की सौगंध दी थी कि डूबना मत। प्रभु राम ने मेरी लाज रखी और पत्थर तरने लग पड़ा। अगर प्रभु शत्रु की लाज रख सकते हैं तो हम तो फिर कभी ना कभी आते जाते राम-राम तो कहीं कहीं बोलते ही होंगे। यहां पार्षद भगवंत प्रभाकर, जगदीश अरोड़ा, कमल जैन, विनोद घई, सुशील सैनी, वरिंदर मोहन, मोहन खन्ना, पुनीत चड्डा, विजय बत्तरा थे।
श्रीमद् भागवत कथा के दौरान उपस्थित कैलाश नगर वेलफेयर सोसायटी के सदस्य।