पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • पतारा स्कूल के स्टूडेंट्स करेंगे मोदी से वीसी

पतारा स्कूल के स्टूडेंट्स करेंगे मोदी से वीसी

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जालंधर | राष्ट्रीयऊर्जा दिवस के मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शहर के तीन स्कूलों के स्टूडेंट्स से वीडियो कांफ्रैंसिंग के माध्यम से रूबरू होंगे। इनमें सरकारी हाई स्कूल पतारा, सरकारी हाई स्कूल बस्ती बावा खेल और सरकारी कन्या सीनियर सेकेंडरी स्कूल नेहरू गार्डन हैं। पतारा स्कूल के मुख्य अध्यापक और विज्ञान गतिविधियों के कोआर्डिनेटर संजीवन सिंह डडवाल के अनुसार पतारा स्कूल के प्लेनेट वीनस विज्ञान प्रसार नैटवर्क क्लब के इंचार्ज निर्मल सिंह सुरताल की तरफ से विद्यार्थी दिलप्रीत शर्मा, मोहित, संदीप कुमार, राहुल बाली, संदीप कुमार, सुशील कुमार और बाकी दोनों स्कूलों के विद्यार्थियों के साथ नेशनल इन्फरमेटिक्स सेंटर डीसी दफ्तर में राज्य ऊर्जा विकास एजेंसी डीएम तनवीर सिंह की तरफ से रिहर्सल करवाई जा रही है। 14 दिसंबर को ये विद्यार्थी प्रधानमंत्री ऊर्जा सुरक्षा पर अपने सुझाव देंगे और प्रश्न भी पूछेंगे।