रेलवे कालोनी में निकाली साईं की पालकी
नौहरियां मंदिर और कालिया कालोनी में साईं संध्या आज
जालंधर | प्राचीननौहरियां मंदिर गुड़ मंडी में शुक्रवार को साईं बाबा की भजन संध्या करवाई जा रही है जिसकी अध्यक्षता महंत सम्पत्ति देवी करेंगी, जबकि मुख्य मेहमान के तौर पर बाबा संत राम जिंदल लुधियाना वाले शामिल होंगे। डॉ. राज कुमार और हेमंत शर्मा ने बताया कि संध्या की सभी तैयारियां पूर्ण हो चुकी है। भजन संध्या में शाम सात बजे से सरिता बत्तरा, मोहित सूफी, अंकुश भारद्वाज बाबा का गुणगान करेंगे। दोपहर 12 बजे मंदिर से साईं पालकी निकाली जाएगी। अतिथि पुड्डुचेरी के पूर्व गवर्नर इकबाल सिंह अतिथि होंगे। 11 भक्तों के लक्की ड्रा भी निकाला जाएंगे। आरती उपरांत बाबा जी को 56 भोग लगाए जाएंगे। यहां नरेश कुमार गुप्ता, रजिंदर सेतिया, किशन लाल, राजीव, हरीश मागो, दविंदर सिंह, गुरविंदर सिंह, प्रवेश लक्की, पप्पी भसीन, गगन गगनेजा, प्रेम धमीजा, राजीव मुंझाल, पप्पी लाहौर, सुभाष मुंझाल, प्रेम बुद्धिराजा, पप्पू साही, बलविंदर सिंह, रंजन महाजन, सोनू सिंह, अश्विनी गुप्ता, सचिन अरोड़ा, रमेश अरोड़ा, नंद लाल, कुलदीप सिंह, जोगिंदर पाल गगनेजा, विनोद कुमार, भारत कुमार और फूलचंद थे।
कालियाकालोनी में वेलफेयर सोसायटी ने निकाली साईं पालकी | वहींयूथ कालिया कालोनी वेलफेयर सोसाइटी की ओर से साईं संध्या 12 दिसंबर को करवाई जा रही है। उसके संबंध में वीरवार को साईं पालकी यात्रा निकाली गई। जिसमें भक्तों ने साईनाथ को पालकी में विराजमान कर इलाके का भ्रमण करवाया। चेयरमैन प्रदीप ठाकुर, प्रधान सोनू शर्मा ने बताया कि संध्या की सभी तैयारियां पूर्ण हो चुकी है। यहां मनु शर्मा, सचिव नितिन दत्ता, उपप्रधान पुनीत चोपड़ा, दीपक मोदी और अशोक कुमार थे।
रेलवे कालोनी में िनकाली गई साईं पालकी के दौरान पालकी में सवार साईं की मूर्ति के दर्शन करती एक महिला। -भास्कर
रेलवे कालोनी में वीरवार को िनकाली गई साईं पालकी में शामिल अखिल भारतीय साईं सेना के सदस्य। -भास्कर